Gold Price Record High: सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड; 10 ग्राम की कीमत 91 हजार के पार

Gold Price Record High: सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड; 10 ग्राम की कीमत 91 हजार के पार

Gold-Silver Price Today: अमेरिकी नया टैक्स के चलते निवेशकों के मन में ट्रेड वॉर का डर समाया हुआ है. सुरक्षित निवेश के चलते सोने की डिमांड बढ़ी है. इससे गोल्ड रेट में उछाल आया है.

Gold-Silver Price Today: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के अलग-अलग देशों पर नया टैक्स (रेसिप्रोकल टैरिफ) लगाने की घोषणा की है. इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने की कीमत में बढ़त देखी गई. व्यापारिक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण एमसीएक्स पर सोना 90,728 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 91,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. बाद में कारोबार के दौरान सोने का दाम बढ़कर 91,423 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

चांदी की कीमत में गिरावट

इस दौरान चांदी की कीमत में कुछ गिरावट देखी गई. MCX पर चांदी का भाव 99,753 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 99,658 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला. सुबह 9:10 बजे एमसीएक्स पर सोना 557 रुपये या 0.61% बढ़कर 91,285 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं, चांदी का भाव 1,561 रुपये यानी 1.56% की गिरावट के साथ 98,192 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. हाजिर सोना 3,167.57 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक पहुंचने के बाद आज शुरुआती कारोबार में 0.4% बढ़कर 3,145.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. अमेरिकी सोना वायदा 0.1% बढ़कर 3,170.70 डॉलर पर पहुंच गया. वहीं, हाजिर चांदी 1.2% गिरकर 33.61 डॉलर प्रति औंस हो गई.

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटीज) राहुल कलंत्री ने बताया कि सोने की कीमत अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि नए टैरिफ के ऐलान के कारण चांदी की कीमत में भी उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन इंडस्ट्रियल मेटल और ग्लोबल इक्विटी मार्केट में गिरावट के चलते चांदी को ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला.

COMMENTS

error: Content is protected !!